संत मुरारी स्वामी। राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। रामपुर झारूटोला गाँव मे महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया।बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मे सैकड़ों के संख्या लाल पिला वस्त्र पहने अपने हाथो मे कलश लिए महिला पुरूष श्रद्धालू सामिल थे। कलश यात्रा रामपुर झारूटोला गाँव से चल रामपुर हाईस्कूल पर पहुंची जहा आमी गंगा घाट से लाए जल को सभी श्रद्धालुओ के कलश मे ब्राह्मणों ने दैविक मंत्रोच्चारण के साथ भरवाया गया। शोभायात्रा मे शामिल हाथी घोङा ऊट बैण्ड बाजा डिजे कलश का आकर्षण बढ़ा रही थी। श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम जय हनुमान के नारे लगाए जा रहे थे। पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार राय, पूर्व ऊपमुखिया नरेश राय, बबन राय, मदन राय अजय सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। कर्ज करता हूं ने बताया कि बुधवार को प्रतिमा की नगर भ्रमण एवं शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू होगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग