राष्ट्रनायक न्यूज।
महम्मदपुर/सारण (नितेश कुमार सिंह)। मांझी थाने में पदस्थापित एएसआई गयूर अली असद के नेतृत्व में सिपाही शिव शंकर कुमार, लालबाबू पासवान व आशिक कुमार ने महम्मदपुर सहित आसपास के बाजारों में लॉकडाउन का संपूर्ण ढंग से अनुपालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया। वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को तोड़ने वालों के साथ मांझी थाना पुलिस सख्ती बरत रही है। मांझी पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मास्क का प्रयोग करने तथा घर में रहने की लोगों को हिदायत दी गई है। मांझी पुलिस का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उलंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली