- चावल बनाने के लिए 35 राइस मिलर ने कराया निबंधन, शुरू हुआ मिलों का भौतिक सत्यापन
- धान बेचने को ले 6 हजार 372 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- धान खरीदने को ले 2183 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य
कशिश भारती कि लिखी खबर
राष्ट्रनायक एक्सक्लूसिव
छपरा(सारण)। सहकारिता विभाग ने जिले के किसानों से धान की खरीदारी शुरू कर दिया है। करीब 323 प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति यानि पैक्सों में से धान खरीदारी को लेकर 253 पैक्सों व 9 व्यापार मंडलों ने किसानों से धान की खरीदारी शुरू कर दी है। अपनी धान की उपज बेचने को लेकर करीब 6 हजार 373 किसानो ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन दिया है। जिसकी संवीक्षा के बाद चयनित किसान से धान क्रय किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पैक्स द्वारा खरीदे गए धान को चावल बनाने के लिए राइस मिलों का रजिस्ट्रेशन को लेकर आवेदन प्राप्त किया गया है। अभी तक जिले के 35 राइस मिलों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया है। लेकिन आवेदन देने वाले राइस मिलों का भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। जानकारों की माने तो जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे धान में नमी की मात्रा भी बढ़ने लगेगी। इससे धान अधिप्राप्ति प्रभावित होने की संभावना जताया जा रहा है। धान बेचने के लिए करीब 6 हजार 373 किसानों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि अभी तक एक भी किसान से धान की खरीदारी नहीं किया गया है। जिले के किसानों से आगामी 15 फरवरी 2024 तक धान की खरीदारी करने की तिथि निर्धारित किया गया है। बहरहाल अब देखना बहुल दिलचस्प होगा कि सहकारिता विभाग के पदाधिकारी पैक्स व व्यापार मंडलों के माध्यम से कितना जल्द धान की खरीदारी करा पाते है। बता दे कि जिले में करीब 86 हजार 189 एकड़ में धान की बुआई की गई है। किसान धान की फसल कि कटनी कर खलिहान में ले जा रहे है।
35 राईस मिल संचालकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, मिलो की हो रही जांच
जिले में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति यानि पैक्सों व व्यापार मंडलों द्वारा धान की खरीदारी के बाद चावल बनाने के लिए राईस मिलों में सप्लाई देने के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। हालांकि रजिस्ट्रेशन कराने के वाले राइस मिल का भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अभी तक जिले के करीब 35 राईस मिल के संचालको ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि जिले में एक भी उसना राईस मिल स्थापित नहीं है।
2183 रूपये प्रति क्विंटल होगी धान की खरीदारी
किसानों से धान की खरीदारी के लिए सहकारिता विभाग ने 2183 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। इसी मूल्य पर जिले के किसानों से धान की खरीदारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस बार सामान्य किसानों से करीब 150 क्विंटल तथा बटाईदारों से करीब 50 क्विंटल तक धान की खरीदारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार जिले में वर्ष 2016-17 में 1470, 2017-18 में 1550, 2018-19 में 1750, 2019-20 एवं 2020-21 में 1815 व 2021-22 में 1940 तथा 2022-23 में 2040 रूपये न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया था। लेकिन इसबार विभाग ने धान के मूल्य में वृद्धि करते हुए 2183 रूपये तथा ग्रेड ए धान 2203 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। ताकि किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में धान की खरीदारी किया जा सके।
सामान्य किसानों से 150 व बटाईदारों से 50 क्विंटल लिए जाएंगे धान
जिले के धान खरीदारी को लेकर इस बार किसानों से न्यूनतम कितने धान की खरीदारी की सीमा निर्धारित कर दिया है। जानकारी के अनुसार समान्य किसानों से करीब 150 क्विंटल तथा बटाईदारों से करीब 50 क्विंटल तक धान की खरीदारी की जा सकती है। वहीं धान की खरीदारी के लिए सरकारी समर्थन मूल्य 2040 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
अब तक 6 हजार 372 किसानों ने ही कराया रजिस्ट्रेशन
जिले के किसानों को ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन कराने वाले से ही धान की खरीदारी करने का प्रावधान किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों के करीब 6 हजार 372 किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन करा पाये है। ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन में सामान्य किसानों को जमीन का भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, जमीन का रसीद, पहचान पत्र देना है। वहीं बटाईदार किसानों को स्वघोषणा पत्र में बताना होगा कि कितनी जमीन में खेती किये है और कितना उत्पादन हुआ है। इसके साथ बटाईदार किसानों को पहचान पत्र भी देना अनिवार्य है।


More Stories
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 10 फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का हुआ वितरण
डीएम रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं का करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रोस्टर
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प