सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के पदाधिकारी डीएम की बैठक से पूर्व संबंधित प्रखंड में क्रियान्वित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगे एवं इनसे संबंधित त्रुटियों के निराकरण के लिए कार्य योजना तैयार कर बैठक में शामिल होंगे
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी अमन समीर जिला के सभी प्रखण्डों में एक-एक कर जायेंगे एवं विकास संबंधित योजनाओं के धरातलीय स्थिति का अवलोकन करेंगे तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्रखंड मुख्यालय में ही समीक्षा बैठक करेंगे। जिलाधिकारी की बैठक से पूर्व सभी संबंधित विभागों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी जिला/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी संबंधित प्रखंड में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा सुनिश्चित करेंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन में जो भी खामियां हैं उन्हें दूर करने के लिये एक स्पष्ट कार्य योजना के साथ संबंधित विभागीय पदाधिकारी जिलाधिकारी की बैठक में शामिल होंगे।
जिलाधिकारी निर्धारित रोस्टर के अनुरूप एक एक कर सभी प्रखंड में जायेंगे एवं समीक्षा करेंगे
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अमनौर में 28 जून, छपरा सदर में 1 जुलाई,तरैया में 2 जुलाई, गड़खा में 5 जुलाई, मढ़ौरा में 9 जुलाई, पानापुर में 12 जुलाई, जलालपुर में 19 जुलाई, सोनपुर एवं दिघवारा में 23 जुलाई, परसा एवं मकेर में 26 जुलाई, एकमा में 30 जुलाई, मांझी में 2 अगस्त, मशरख में 6 अगस्त, बनियापुर में 9 अगस्त, इसुआपुर में 13 अगस्त, दरियापुर में 20 अगस्त, लहलादपुर में 23 अगस्त, रिविलगंज में 27 अगस्त तथा नगरा में 29 अगस्त को जिलाधिकारी संबंधित प्रखंड मुख्यालय में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। कुल 33 विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं/ सेवाओं के प्रगति की जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की जायेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग