अल्ट्रासाउंड सेंटर के नवीनीकरण के 14 मामलों तथा नए अल्ट्रासाउंड सेंटर के एक आवेदन पर हुआ विचार
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट [प्री-कॉन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (प्रोहिबिशन ऑफ सेक्स सेलेक्शन) एक्ट] के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आहुत की गई। इस बैठक में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के नवीनीकरण के 14 आवेदन तथा नये अल्ट्रासाउंड सेंटर का एक आवेदन विचार हेतु रखा गया। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों में एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप चेकलिस्ट तैयार कर अविलंब प्रस्तुत करने का निदेश दिया ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ निर्णय लिया जा सके। बैठक में सिविल सर्जन, विधि शाखा प्रभारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग