छपरा(सारण)। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए समर्पित योजना की तैयारी प्रक्रियाधीन है। इस पहल के तहत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में कानूनी जागरूकता, सामुदायिक जागरूकता पहुँच और कानूनी सेवाओं में सहायता के लिए भूतपूर्व सैनिकों की पहचान करके उन्हें पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक के रूप में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। ऐसे भूतपूर्व सैनिक, जो पारा विधिक स्वयं के रूप में सूचीबद्ध होना चाहते हैं, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा, व्यवहार न्यायालय, सारण छपरा के कार्यालय में सादे कागज पर अपना विवरण अंकित करते हुए वांछित कागजात के साथ आवेदन 02 जुलाई 2025 तक दे सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग