पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुरजान पवरिया टोला गांव के एक युवक की गुजरात के भरूच में कंपनी ने काम करने के दौरान सोमवार को बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई मृतक हरपुरजान पवरिया टोला गांव निवासी गुलशहीम मिया का 30 वर्षीय पुत्र आजाद आलम है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक बेहद ही गरीब परिवार का एकमात्र कमाऊं सदस्य था। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो छोटी-छोटी बच्ची हैं। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवक परिवार का भरण-पोषण करने के लिए रोजगार के लिए गुजरात के भरूच में गया था वही पर कंपनी में काम करने के दौरान सोमवार को बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग