सारण डीएम ने कल्याण विभाग व बाल पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण, दिये कई निदेश
छपरा(सारण)।जिलाधिकारी अमन समीर ने आज समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला योजना पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, स्थानीय अभियंत्रण संगठन, छपरा 1 को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त भवन के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाते हुए सभी मरम्मति कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया तथा उक्त गृह में संचालित सीसीटीवी कैमरों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने के साथ साथ पंजी संधारित करने के लिए आवश्यक निदेश दिए गए ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा सके। निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग