छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने रिश्वत मांगने के आरोप में मुफ्फसिल थाना प्रभारी -सह- पुलिस निरीक्षक विशाल आनन्द को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।पुलिस अधीक्षक म डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को बताया कि एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा था, जिसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी किसी मामले में रिश्वत की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस ऑडियो क्लिप की जांच सारण के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी से कराई गई। जिसकी सत्यता प्रमाणित होने पर उन्होंने सारण प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक से मुफ्फसिल थाना प्रभारी विशाल आनन्द को निलंबित करने की अनुशंसा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक की अनुशंसा पर विशाल आनन्द को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग