छपरा(सारण)। उप विकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित डाॅ. भीमराव अंबेडकर, छात्रावास, सारण छपरा एवं अनुसूचित जाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय, रामचक, मढ़ौरा, सारण का निरीक्षण किया। छात्रावास में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं तथा पढ़ाई के संबंध में छात्रों से फिडबैक प्राप्त किया गया। निरीक्षण के क्रम में मेस, लाईब्रेरी, किचेन, शौचालय, पेयजल इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, सारण को निदेशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी तथा प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग