पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशर (सारण)। एक तरफ केन्द्र सरकार डाकघर को बैक जैसी शक्ति प्रदान कर गांवों में आम आदमी तक डाकघर की सेवा पहुंचाना चाहता है वही सारण के मशरक डाकघर में दो दिनों से लिंक फेल होने के कारण उपभोक्ताओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। लिंक बाधित रहने से डाक घर आने वाले उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा। लिंक फेल होने की वजह से डाकघर में सारा काम ठप पड़ा हुआ है और यहां जमा, निकासी, रजिस्ट्री सहित अन्य काम से आने वाले ग्राहक मायूस होकर लौट रहे हैं।डाकघर रुपये जमा निकासी कराने आए उपभोक्ताओं का कहना है कि हमलोग कल से ही डाकघर आ रहे हैं लेकिन लेकिन यहां लिंक फेल होने के कारण काम नही हो पा रहा है, जिससे हमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़़ रहा है। निकासी करने आएं ग्राहक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में यूरिया खाद डालने के लिए रूपये निकालने के लिए दो दिनों से लिंक बाधित रहने पर दौड़ लगा रहा हूं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग