राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा के द्वारा अवैध खनन बालू चेकिंग अभियान के दौरान प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कालूपुर में अवैध बालू खनन के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान गुरुवार को चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक 10 चक्का ट्रक को रोका गया जिस पर ओवरलोडेड लाल बालू 700 सीएफटी लदा हुआ था। ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब रहा। जिसके खिलाफ अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा द्वारा खैरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त बातों की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष से वीरेंद्र राम ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग