राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। गौरा ओपी थाना क्षेत्र के रामपुरपुल के समीप पिकअप के चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए।उक्त बाइक सवार छपरा के छोटा तेलपा निवासी 45 वर्षीय परवेज खान, डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी निवासी पल्लू मांझी बताया जाता है। घटना के बाद आनन फानन में गौरा ओपी पुलिस ने मौके पर उपस्थित लोगों के सहयोग से घायल को नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग