राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र में गुरुवार को दूसरे दिन भी कोरोना से संक्रमित चार व्यक्ति मिले। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा के स्वास्थ्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर व कादीपुर गांव के एक, खैरा गांव में एक समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनको होम आइसोलेट में भेजा गया। उन्होंने लोगो से अपील किया उनके संर्पक में आए लोग अपना जांच करा लें। जिससे कोरोना का विस्फोटक को रोका जा सके। हालांकि अब भी बाजारों व बैंक आदि जगहों पर ग्रामीण मास्क व सोशल डिस्टेंस नही बना रहे है और लोगों को अब से भी सचेत हो जाना चाहिए, उधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों ने अपील किया कि तीसरे लहर से बचने के लिए मास्क, सनेटाइजर व सोशल डिस्टेंस बना के रहे आदि बातें कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग