संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बुधवार की रात मांझी की मझनपुरा गांव की रहने वाली 106 वर्षीया महिला सानमति कुँअर का निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। गुरुवार की सुबह उनका दाह संस्कार सरयु नदी के किनारे सम्पन्न हुआ। दाह संस्कार में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण सम्मिलित हुए। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अनिल सिंह ने दी। मृतिका के ज्येष्ठ पुत्र अक्षय सिंह ने बताया कि उनकी माता जी एक सप्ताह पूर्व तक पूरी तरह स्वस्थ थी तथा खुद अपनी दिनचर्या पूरी कर रही थीं पर एक सप्ताह पूर्व अचानक खाना पीना बन्द हो गया और बुधवार की रात निधन हो गया। मृतिका का जन्म वर्ष 1916 को जलालपुर प्रखंड के बसडीला में हुआ था। 36 वर्ष पूर्व पति का हुआ था निधन। वह अपने पीछे छह पीढियां देख चुकी थीं। मृतिका के पति मन्जी सिंह का निधन वर्ष 1986 को हुआ था। 31 जुलाई वर्ष 1976 को वे बीएमपी से रिटायर हुए थे। बीएमपी से पहले वे आर्मी से रिटायर हुए थे। उनकी बड़ी पुत्री हीरामणि देवी का निधन वर्ष 1998 में 65 वर्ष की उम्र में हुआ था। सबसे छोटे पुत्र 59 वर्षीय अनिल सिंह गया में बीएमपी में पोस्टेड हैं। वहीं पति व पत्नी दोनों की मृत्यु एकादशी को हुई परिजन इसे शुभ संयोग मान रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग