अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के हरपुर स्थित शिवालय में विधान पार्षद सच्चिदानंद राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने तथा उनको विपत्तियों से मुक्त होने के लिए महामृत्युंजय का जाप व रुद्राभिषेक किया गया। गुरुवार की सुबह हरपुर शिवालय मे पूजा अर्चना संत दामोदर दास जी महाराज ने सम्पन्न कराया। यजमान के रूप में स्वयं सच्चिदानंद राय एमएलसी ने पूजा अर्चना के बाद विधिवत हवन किया। सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री मंत्री के दीर्घायु होने की भगवान आशुतोष से प्रार्थना की। बाद में 500 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कम्बल पानेवालों ने भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। मौके पर बोलते हुए श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊपर पंजाब के फिरोजपुर में जिस तरह से षड्यंत्र किया गया था और उनके काफिले को एक पूल पर 20 मिनट रोक दिया गया था। वहां अनहोनी होते होते बचा। एस पी जी के कमांडो ने उन्हे ससमय निकाला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने वहीं इस घटना को मजाक बना दिया। इससे सभी राष्ट्रभक्त आहत हैं। सभी प्रधानमंत्री जी को विपत्तियो से बाहर होने के लिए तरह तरह के यत्न, पूजा पाठ कर रहे है। इसी मे हमने भी महामृत्युंजय का जाप, रुद्राभिषेक व हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। वहीं 500से अधिक लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। सभी कम्बल पाने वाले लोगों ने पी एम के दीर्घायु व संकट मुक्त होने का आशीर्वाद दिया है। ईश्वर हमारे देश के प्रधानमंत्री को यशस्वी व दीर्घायु बनाएं और वह देश को काफी ऊंचाई तक ले जाएं| यही हम सभी की कामना है। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह, गुड्डू चौधरी, युगल किशोर राय, उमाशंक राय ,वशिष्ठ कुंवर, सीताराम सिंह, सत्येंद्र पांडेय, रामवीरेश राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह, मुन्ना पांडेय, विपुल दत्त चौधरी, सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी