राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर लचका पुल के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के डुमरिया गांव निवासी स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के 42 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में की गई।मृतक दाउतपुर के नन्दलाल सिंह कालेज के प्रिंसिपल का वाहन चलाते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम हटवाया जिससे पुनः आवागमन शुरू हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह बुधवार सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए छपरा जैसे ही पहाड़पुर लचका पुल के समीप पहुंचे। तभी विपरीत दिशा छपरा की ओर से आती हुई एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर गड़खा की ओर फरार हो गया।घटना में मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों एवं मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव को रख जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बुद्धिजीवी के साथ मिलकर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क की जाम हटवाया तथा कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक घटना के बाद मृतक के पत्नी लालती देवी,पुत्री तनु कुमारी,अनु कुमारी,पुत्र अंश कुमार, भाई देवेंद्र कुमार सिंह रणविजय सिंह अशोक सिंह सुनील सिंह माधव प्रसाद सिंह शशिकांत सिंह बहन मन्शा देवी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग