राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सिवान रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन के अप लाइन नंबर दो पर देर रात रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक के दोनों पैर कट गये। यात्रियों के द्वारा शोर मचाने पर राजकीय रेल पुलिस के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अरूण कुमार, हवलदार रामबाबू प्रसाद यादव, आरपीएफ कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह व मनमोहन साह सहित अन्य लोग सीएचसी में एम्बुलेंस से उपचार हेतु ले गये। जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल से घायल को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. जहां उसका उपचार हो रहा है। दुर्घटना में घायल युवक की पहचान मांझी प्रखंड के अरियाव गांव के निवासी बूटन राम के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजकीय रेल पुलिस की सूचना पर घायल के परिजन अस्पताल में पहुंच गए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग