पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पुरब टोला गांव में मकान में हिस्सेदारी के विवाद में मारपीट में एक महिला को घायल कर दिया गया। परिजनों के द्वारा महिला को मशरक सीएचसी भर्ती कराया गया जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार ने इलाजोपरांत छपरा रेफर कर दिया। महिला की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी रंजीत राय की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रुप में हुई घायल महिला ने बताया कि घर मे गोतनी से मकान में हिस्सेदारी को लेकर बाता बाती हो रही थी कि सभी घर वाले मिलकर हमें मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग