पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे के लिए जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें मकर संक्रांति पर्व को लेकर एक भी नये फरियादी अपनी फरियाद लेकर नही पहुंचे। वही पहले से लंबित 6 मामलों पर सुनवाई करते हुए एक मामलेे का निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार में अंचल निरीक्षक महेंद्र राम और प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की बातें गंभीरतापूर्वक सुना गया। मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने कहा कि मकर संक्रांति के वजह से आज नया मामला नही आया। जबकि पहले से चले आ रहे 6 लंबित मामलों में एक का निष्पादन जांचोपरांत कर दिया गया। वही 5 मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग