रेलवे ग्रुप डी कर्मचारी सुरेश ग्वाला पांच दिनों लापता
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी(सारण)। दाउदपुर के खड़रहिया निवासी तथा पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट स्टेशन पर कार्यरत रेलवे ग्रुप डी का कर्मचारी सुरेश ग्वाला पांच दिनों बाद भी अपने गंतब्य तक नही पहुंच सका है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के खडरहिया (नारायणपुर) से 21 सितम्बर को रामपुर हाट के लिए निकले सुरेश के ड्यूटी पर नही पहुंच पाने की सूचना रेल प्रशासन ने जब परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नही चला। थक हारकर पत्नी शारदा देवी ने इस मामले की लिखित सुचना दाउदपुर थाना पुलिस को दे दी है। परिजनों ने बताया कि 20 दिन की छुट्टी काटकर वह रामपुर हाट के लिए रवाना हुआ। चूंकि उसे 22 सितम्बर को हाजिरी देनी थी। हालांकि वह आज तक न ड्यूटी पर पहुँचा और नही घर लौटा। परिजन किसी अप्रिय घटना अथवा अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग