पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हंसापीर गांव निवासी एक महिला की डिलेवरी के उपरांत इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान हंसापीर गांव निवासी प्रमोद कुमार राम की 25 वर्षीय पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि मृतक पूजा देवी गर्भवती थी और उसको डिलेवरी के लिए सोमवार को सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां रात्रि में डिलेवरी में बच्ची होने के उपरांत मां की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। जहां परिजनों द्वारा निजी वाहन से सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया जहां भी उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया जहा इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वही नवजात बच्ची सुरक्षित है। परिजनों द्वारा शव को गांव लाया गया जहां परिजनों की चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग