- लंबित आवेदनों के आलोक में नियमानुसार चिकित्सा जांच करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड बनाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
छपरा(सारण)। विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र यानी UDID परियोजना के तहत सारण जिला में कुल 3105 आवेदन लंबित है। लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर नियमानुसार चिकित्सीय जांच करते हुए ऑनलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड बनाने का आदेश जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा असैनिक शल्य चिकित्सक- सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी द्वारा प्रखंडवार एवं दिव्यांंगता के श्रेणी वार सूची में लंबित 3105 आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन करने के लिए आदेशित किया गया। इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सारण, छपरा के द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर (रविवार अवकाश को छोड़कर) 13 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर के 1:00 तक लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। विशेष शिविर के प्रभारी प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी होंगे। संबंधित प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव एवं प्रखंड में पदस्थापित सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटर दूरभाष एवं आवासीय पते के माध्यम से लाभुकों को शिविर में आने के लिए सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। शिविर में सभी संबंधित लाभुकों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सारण, छपरा करना सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग