छपरा(सारण)। जिलाधिकारी ने रिविलगंज अंतर्गत दिलिया रहीमपुर से लेकर इनई होते हुए छपरा नगर निगम अंतर्गत संपूर्ण निचली रोड का स्थलीय निरीक्षण कर नदी के बढ़े हुए जल स्तर का मुआयना किया गया। अंचलाधिकारी, रिविलगंज एवं सदर को स्थिति पर नियमित रूप से विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार कैंप मोड में सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा को इनई से लेकर तेलपा तक अवस्थित निचली रोड के दोनो तरफ के ROW की मापी कराते हुए संपूर्ण चौड़ाई में पीसीसी सड़क का निर्माण कराने का निदेश दिया गया ताकि आम जनों के हित में सुगम आवागमन के दृष्टिकोण से संदर्भित पथ का चौड़ीकरण किया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग