राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अरना पंचायत के बलुआ टोला गांव में शनिवार को गेहूं खरीदने गये खुदरा व्यापारी से मारपीट करते हुए पैंतीस हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है मामले में घायल व्यापारी अरना गांव निवासी राकेश सिंह पिता स्व अच्छेलाल सिंह ने बताया कि वे शनिवार को गेहूं खरीदने के लिए अरना बलुआ टोला गांव में गये वही पर राजू साह पिता मेघनाथ साह ने विरोध करते हुए बोला कि तुमसे गेहूं खरीद नही होगा उसी को लेकर मारपीट कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर पाकेट में गेहू खरीदने के लिए रखे पैतीस हजार रुपए छीन लिया गया।मामले में थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग