- हेडमास्टर ने थाना मे देकर कार्रवाई का लगाया गुहार
गड़खा। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल में बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सामान की चोरी कर ली है। जिसको लेकर स्कूल के प्रधान शिक्षिका रेणु कुमारी ने गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी है। जिसमें कहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा स्कूल का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, डेचकी एवं अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। जिस पर थाने में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि स्कूल में जाकर जांच की जाएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक गड़खा पुलिस कोई कार्रवाई नही की है, जिससे चोरो के हौसले बुलंद है। पुलिस मामले जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग