राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। गुरुवार को अमनौर विद्युत अभियंता अमित मौर्य के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम ने अमनौर प्रखंड के अमनौर कल्याण पंचायत के पहाड़पुर गाव में उपेन्द्र सिंह के घर पर छापेमारी किया गया।जिसमें छापेमारी के दौरान सर्विस तार के बगल से मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। मौके पर उपेन्द्र सिंह के पुत्र रुनु सिंह मौजूद थे।इनके इस विद्युत ऊर्जा चोरी से बिजली विभाग को एक लाख पैतालीस हजार तीन सौ चौरासी रुपये की क्षति हुई है। वही अमनौर थाना में दिये गए आवेदन में अमनौर कनीय विद्युत अभियंता ने बताया है कि इस जांच टीम में मरहौरा के भी बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मौके पर उपेंद्र सिंह के परिसर का मीटर उखाड़ कर जप्त कर लिया गया एवम् लाइन काट दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग