मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भेल्दी म छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी बाजार में सब्जी खरीदने के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाहा निवासी विवेक कुमार तिवारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा कि छपरा सिविल सर्जन कार्यालय में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हूं। मैं रोज की तरह ड्यूटी से घर वापस जा रहा था। सब्जी लेने के लिए भेल्दी सब्जी मार्केट के सामने अपनी बाइक लगाकर सब्जी खरीदने लगा सब्जी लेने के बाद आया तो देखा कि बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन पर पता नहीं चला। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग