नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। राशन किराशन नही मिलने से नाराज उपभोक्ता डीलर के बिरुद्ध खोला मोर्चा,मंगवार को प्रखण्ड के चार दर्जन से अधिक महिला पुरुद्ध कराके की ठंड में प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचे, जहा मुख्यालय के समक्ष डीलर मदन राम व एमओ के बिरुद्ध किया प्रदर्शन।इनके बिरुद्ध नारेबाजी भी की गई।प्रदर्शन का नेतृत्व संतोष राम ने किया।इनका आरोप था कि डीलर मदन राम के पास हमलोग जब भी राशन किराशन के लिए जाते है तो पहले कई बहाना बनाकर दौड़ाया जाता है,हमसभी श्रमिक लोग है। कुछ कहने पर अभद्र ब्यवहार किया जाता है,अशिष्ट शब्दो का प्रयोग करने लगते है।अनाज देते है तो हर यूनिट पर एक दो किलो कम अनाज देते है उसमें भी सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों से अधिक राशि वसूली करते है।शिकायत करने की बात कहने पर धमकी देते है लगता है जैसे इनको ऊपर से संगरक्षण प्राप्त है।पीएम योजना से फ्री मिलने वाली अनाज का भी पैसा लिया गया है।हमलोग इनके अनाज कालाबजारी व मनमानी से त्रस्त है।ग्रामीणों ने बीडीओ के पास एक लिखित शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच कर करवाई करने की मांग किया,प्रदर्शन करने वालो में सुखदेव राम,ललन राम,श्रवण राम,संजय राम,राज बलि राम,प्रदुम्न राम,वहारण राम,दीपक कुमार राज कुमार,दूधनाथ राम,विश्वकर्मा राम,मंजय राम,अजय राम,सुनैना देवी,दीपमाला देवी,शारदा देवी,नैनी देवी,सहोदरी देवी, समेत चार दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन