नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनोरपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ब्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।जिनका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।घायल ब्यक्ति परमन शर्मा बताये जाते है।इस मामले में थाना में एक लिखित शिकायत कर गांव के पुलिस राय को अभ्युक्त बनाया है।इनका आरोप है कि एक बंदर को कुत्ता ने काट लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।मेरे अनुपस्थिति में ये उस बंदर के शव को मेरे जमीन में गाड़ दिया गया वहा मन्दिर निर्माण करने की पहल होने लगी,मन्दिर निर्माण का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने जांच कर करवाई करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग