नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। एसएच 104 अमनौर भेल्दी मुख्य पथ के बीच अपहर हाई स्कूल के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक चालक को ठोकर मारकर फरार हो गया,बाइक चालक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था मे गिरा हुआ था,स्थानीय लोगो ने आनन फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर में उपचार के लिए लाया,जहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।घायल युवक पन्नापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव के मोती लाल महतो के पुत्र 32 वर्षीय मुन्ना महतो बताया जाता है।युवक अपने भाभी को बाइक से भेल्दी मायके छोड़ कर लौट रहा था।इसी दौरान अपहर गांव के पास विपरीत दिशा के आ रही गाड़ी ठोकर मारकर फरार हो गया।इधर भेल्दी बाजार से समान खरीदकर घर लौट रही एक महिला को एक बाइक के ठोकर से बुरी तरह घायल हो गई।घायल महिला भेल्दी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के ड्राइवर राय की पत्नी देवंती देवी बताई जाती है।जिनका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई,डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग