पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के हंसाफीर गांव में सोमवार को राजस्व अधिकारी श्वेता श्री की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क पर कब्जा कर अतिक्रमण को तोड़ फोड़ कर हटा दिया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक मो रहमानी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। राजस्व अधिकारी श्वेता श्री ने बताया कि हंसाफीर गांव में सड़क पर अतिक्रमण कर कब्जा करने से आने जाने में दिक्कत हो रही थी ग्रामीणों के दिए आवेदन पर जांच-पड़ताल की गई तों अतिक्रमण पाया गया जिसे हटाने का नोटिस निर्गत किया गया और थाना पुलिस जमादार विपिन कुमार की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटा दिया गया और हिदायत दिया कि वह सड़कों पर अतिक्रमण न करें अगर कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग