राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा आज समाहरणालय कार्यालय कक्ष में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत स्वीकृत 4 बच्चों को पोस्ट ऑफिस के बैंक खाते का पासबुक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को इस स्कीम के तहत डाकघर में बैंक खाता खोलकर केंद्र सरकार के स्तर से उन्हें सहायता दिए जाने का प्रावधान है। इन प्रभावित बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसमें बच्चों की उम्र 23 साल पूर्ण होने पर उन्हें 10 लाख रुपए तक का वित्तीय मदद सरकार द्वारा पहुंचाने का प्रावधान है। यह योजना भारत सरकार के महिला एवं विकास मंत्रालय के सौजन्य से संचालित की जा रही है। इस अवसर पर श्री सुबोध प्रताप सिंह, सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिस, छपरा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एव सीनियर पोस्ट मास्टर, मुख्य डाकघर छपरा भी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग