पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के धरमासती बाजार पर बुधवार की सुबह आजाद पान भंडार का पल्ला उखाड़ चोरी की घटना सामने आई है।वही बीते दो दिनों पहले ही किराने दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। बुधवार की सुबह आजाद पान भंडार के प्रोपराइटर मम्जाद हुसैन पिता जिवरायल मंसूरी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तक दुकान बंद कर अपने घर विशुनपुरा चलें गये सुबह में बाजार पर से ही सुचना मिली कि दुकान में चोरी की घटना हुई है मौके पर पहुंचे तों देखा कि दुकान का पल्ला उखाड़ दुकान में रखें 1500 नगदी, पेट्रोल और बीस हजार रूपए की जेनरल स्टोर का सामान चोरी कर ली गई। मामलेे में दुकानदार के द्वारा थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई गई। वही ठंड के बढ़ोतरी में बाजार पर चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग