राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक के घर मे हुए चोरी के मामले छह चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार में तुजारपुर गांव के संजीत नट, सोनू कुमार सिंह, गौरा ओपी थाना क्षेत्र के भीम नट, वाजितपुर टिकुलिया गांव के अभिषेक कुमार उर्फ बच्चा, सुनील नट व अमनौर के शिवनाथ नट बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविन्द्र राम ने बताया कि 20 दिसम्बर को खैरा निवासी हरि साह के पुत्र शैलेन साह ने आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया। जिसमें कहा कि 30 दिसम्बर की देर रात्रि रेलवे ढाला के समीप मुस्कान आर्केस्ट्रा किराया के मकान में संचालित होता है। उक्त दिन माकन के पीछे से नौ अज्ञात लोग घर में घुस गए और मोबाइल, 85 हजार रुपया व गहना लूट लिए और रोकने पर पिस्टल से मार कर घायल कर भाग गए। वही पुलिस ने मोबाईल सर्विलांस के आधार पर सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया और गिरफ्तार के जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग