संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। उतर बिहार ग्रामीण बैंक सरेया शाखा में स्टाफ की कमी की वजह से उपभोोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाखा प्रबंधक रुचिका ने बताया कि बैंक में ब्रांच मैनेजर एवं कैशियर सहित महज दो कर्मी ही कार्यरत है। ऐसे में कैशियर की लंबी छुट्टी में जाने की वजह से एक मात्र शाखा प्रबंधक के भरोसे ही बैंक का कार्य हो रहा है। जहाँ लेन-देन से लेकर तमाम बैंकिंग कार्य सिर्फ एक ही कर्मी को निबटना पड़ रहा है। जिस वजह से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। इधर उपभोगताओं का कहना है कि बैंक में स्टॉफ की कमी होने की वजह से एक ही कार्य के लिये कई-कई दिन चक्कर लगाना पड़ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग