राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा-रेवा एनएच 722 स्तिथ भेल्दी चौक के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी मौत पटना में इलाज के दौरान बुधवार को हो गई। मृत व्यक्ति भेल्दी गांव निवासी दिवाकर द्विवेदी (68) बताए जाते हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी गांव निवासी दिवाकर द्विवेदी किसी काम से भेल्दी चौक पर सोमवार की शाम गए थे। जहां अज्ञात वाहन से ठोकर लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए पटना निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 48 घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद बुधवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना होने पर भेल्दी मुखिया राहुल कुमार सिंह द्वारा इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को दी गई जिसके बाद थानाध्यक्ष शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदस्यता छपरा भिजवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग