राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय संस्कृति की पहचान बनाए रखने को प्रतिबध्द और अप्रवासी भारतीयों के सेवा मे सदैव तत्पर संस्था इंडियन पीपल फोरम के अबू धाबी संस्करण के सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में अध्यक्ष श्री.टी.जी.रघु के अगुआई में सफाईकर्मियों के बीच पोस्टिक भोजन का वितरण किया गया। इस अवसर पे इंडियन पीपल्स फोरम अबू धाबी संस्करण के सदस्यों ने शहर के तो जगहों पे कोरोना प्रोटोकॉल का सम्मान करते हुए दाल, चावल, रोटी, सब्जी, दही का मट्ठा और फल आदि का वितरण सुरक्षित डब्बा बंद तरीके से किया। इस कार्यक्रम में गौतम नथवानी, भौतिक वैदया, अरुण कुलथिंकरा, जयन, दीप्ती वैदया, शालिनी, कुमार दिवाकर, नविन, विनायक, गौरांग जी इस्त्यादी शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग