गड़खा(सारण)। प्रखंड के रामपुर गांव में उज्जवल योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता दिपक कुमार यादव ने गांव के करीब 87 महिलाओं को इण्डेन का गैस कनेक्शन दिलवाया है। जिसमें गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर आदि इंडियन गैस एजेंसी श्रीपाल बसंत के कर्मी के उपस्थिति में वितरण कराया गया है। इस दौरान मुफ्त गैस कनेक्शन पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आ रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग