पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर सियरभुक्का गांव के पास मंगलवार की अहले सुबह अनियंत्रित बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गया। हालांकि की घटना में किसी जान माल की हानि नहीं हुई। मौके पर गांव वालों ने बताया कि सभी सोये थे कि एकाएक तेज आवाज हुई तों देखा गया की छपरा से बालू लोड कर मशरक के रास्ते मलमलिया की तरफ जा रहा था कि अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए गढ़े में पलट गया आस पास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला और थाना पुलिस को सूचना दी गई। वही गांव वालों ने बताया कि ट्रक के पलटने से दीवाल की बाउंड्री वॉल, नाद और गमला के साथ लैट्रीन की टंकी बनाने का सोख्ता बनाने का साचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में गांव वालों ने बताया कि रात्रि होने और ठ़ड की वजह से सभी घरों में सोए हुए थे अन्यथा बड़ी घटना सामने आती। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गढ़े में पलटी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग