राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गणतंत्र दिवस पर छपरा में रोटरी भवन पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट ने राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फ़हराया और कहा कि रोटरी क्लब छपरा प्रत्येक साल की भांति इस साल भी गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का काम किया है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश को अपना संविधान लागू हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में सारे देश में सरकारी, गैर सरकारी संस्थान झंडा फहराते हैं और यह कामना करते हैं कि हमारा देश भी इस झंडे की तरह ही हमेशा ऊंचा रहे और विश्व में अपने देश का नाम हो। इस कार्यक्रम में पास्ट प्रेसीडेंट रोटेरियन मृदुल शरण, पास्ट प्रेसीडेंट रोटेरियन बी के सिन्हा, पास्ट प्रेसीडेंट अमरेश मिश्रा, रोटेरियन राजन कुमार, रोटेरियन सुमेश कुमार, रोटेरियन हिमांशु किशोर, रोटेरियन करुणा सिन्हा, रोटेरियन सुशील शर्मा, रोटेरियन अर्चना रस्तोगी, रोटेरियन आज़ाद खान, रोटेरियन मसूद आलम खान, रोटेक्टर संकेत रवि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग