पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार अवस्थित इंडिया एटीएम मे अज्ञात अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट एटीएम से सारी पैसा निकाल कर भाग निकले। स्थानीय मकान मालिक मुकेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को बताया कि रोज की भांति शुक्रवार को रात दस बजे एटीएम मशीन लक कर शटर गिराकर घर चले गए सुबह आकर देखा तो एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर सारी पैसा निकाल लिया गया है। शनिवार की सुबह मशरक थाने को सूचना दी। मौके पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुंच छानबीन कर जांच पड़ताल शूरू कर दिया और इंडिया एटीएम के अधिकारियों को सूचित किया गया जिससे पता चले की कितनी रूपये का एटीएम से चोरी की गई है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग