राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के परसा पूर्वी पंचायत के तिलकार बाजार स्थित विकास कुमार राय के किराना दुकान में देर रात्रि में अचानक आग लग जाने से हजारों रूपये मूल्य की सम्पत्ति की क्षति हुई है। बताया गया है कि विकास कुमार राय प्रत्येक दिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात दूकान में आग की लपट देखकर आसपास के लोगों ने विकास कुमार राय को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से विकास कुमार राय ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकांड को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग