अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के सम्होता पंचायत के बगही निवासी ग्रामीण रुदल सिंह के तीन पुत्रों मे द्वितीय पुत्र राहुल कुमार सिंह ने राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार द्वारा आयोजित रीजनल मॉनिटरिंग ऑफिसर परीक्षा में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हे सारण प्रमंडल का रीजनल मॉनिटरिंग ऑफिसर बनाया गया है। राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छपरा के इंपीरियल पब्लिक स्कूल से पूरी की है, वहीं कोटा से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। राहुल के शानदार प्रदर्शन पर परिवार में उत्सव का माहौल है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई और गुरुजनों को दिया है। राहुल ने अपनी सफलता से गांव के साथ-साथ जिले का भी मान बढ़ाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग