पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात अपाची बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। मौके पर पहुंचे आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि युवक अपाची बाइक से मशरक की तरफ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था कि चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज पर उसकी अपाची बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां सुचना पर पहुंचे परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गये।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग