राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर के नारायणचक में एक सरकारी गैरमजरुआ आम जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति पहले से बने कुंए को भरकर घर बना रहा था। ग्रामीण जब मना करने पहुंचे तो आरोपी ने मारपीट कर पांच लोगों को जख्मी कर दिया। इसको लेकर करीब एक दर्जन संख्या में लोग अंचल कार्यालय पहुंच गए। सभी सीओ को घेरकर कहने लगे आपने रोकने को कहा था हम रोकने पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए। मामले को गंभीरता से सुनने के बाद सीओ रविशंकर पांडे ने कहा कि वे कार्रवाई करेंगे। बाद में सभी को समझाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराने को कहा। जख्मी में शामिल मुतिन अहमद ने कहा कि वे लोग चार दिन पहले भी सीओ साहब को आवेदन देकर आरोपी मोहम्मद निजामत पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था। तब सीओ साहब ने ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर काम कर नहीं करने देने की बात कही थी और उनके आवेदन को ले लिया था। गुरुवार को आरोपी सरकारी जमीन पर निर्माण काम शुरू करने लगा तो ग्रामीण उसे मना करने पहुंचे। इसी बात से नाराज आरोपी ने सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें नारायणचक गांव के मोतिन अहमद, अमीन अली, आमिर हसन, मुर्शीद आलम, इंजमामउल हक जख्मी हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग