विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। महादेव सेना संगठन की बैठक हिमालया स्कूल के समीप चेतन परसा में आयोजित किया गया। जिसमें संगठन से जुड़े दर्जनों लोग बैठक में शामिल हुए बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करना व युवाओं को जुड़ने एंव पूरे बिहार में संगठन को विस्तार करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वही संगठन के अध्यक्ष राहुल सरकार ने कहा कि जिस तरफ बिहार में बेरोजगारी बढ़ रही व चिंता की विषय है और रोजगार देने में नाकाम हो चुकी हैं चाहे व शिक्षा का क्षेत्र व स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या रोजगार के मुद्दे हो इस सभी चीजों से भोलीभाली जनता परेशान हैं और सरकार कुंभकरण की नींद में सोई है जिसपर हम सब को मिलकर सोचना होगा। इस अवसर पर सारण जिला अध्यक्ष गोविंद राणा, मंंजीत कुमार, संजीत कुमार, राजीव कुमार, रंजन कुमार, आयुष कुमार, महात्मा जी समेत संगठन से जुड़े अन्य लोग शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग