राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा में शुक्रवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया।मेले में परिवार नियोजन के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। इस दौरान सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।इस मौके मौजूद चिकित्सको ने कहा पर कि सरकार जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर कई कार्यक्रम चला रही है।इसी के तहत परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर सरकार के द्वारा पूरे प्रखंड में सारथी रथ के द्वारा लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।इस अवसर पर डॉ.शौरभ राज डॉ.विनोद कुमार,चितरंजन कुमार, अर्जुन कुमार,गौरीशंकर राय ,एएनएम कृष्णा कुमारी,सीमा देवी, रीता कुमारी,दीपा कुमारी,शोभा देवी,सुगंती देवी,कुमुदनी श्रीवास्तव,सीमा देवी ,सबिता देवी, अंजू देवी, बसन्ती देवी सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन