नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना में थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित पुअनि अशोक कुमार दास का स्थांतरण जलालपुर थाना के थानाध्यक्ष के रूप में की गई है लेकिन डेरनी में लंबे अर्से तक युवा के दिल मे अपनी पैठ जमाने के वजह से युवाओं ने उनके स्थांतरण पर बिदाई समारोह का आयोजन किया था इस क्रम में उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए विदाई दी गई इस मौके पर युवा शिक्षक मुन्ना कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल को इलाके में कानून व्यवस्था को नियंत्रण करने में काफी कामयाब रहे और युवा के बीच अपनी पैठ बनाकर अपराधियों व शराबियों पर कड़ी निगरानी करते हुए सभी को जेल पहुंचाया इस अवसर पर सीओ अनिल चौबे,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रीति राज, धर्मेन्द्र कुमार,त्रिलोकी साह, सुमन्त बाबा तथा सच्चा राय सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग