राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अस्पताल चौक मोहल्ला निवासी रामबाबू राय का 35 वर्षीय पुत्र नंदलाल राय बताया गया है। हालांकि समाचार प्रेषण तक मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड परिसर में दलालों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उसी बीच किसी दलाल ने गोली चला दी और गोली नंदलाल के सीने में लगी। आनन-फानन में जब तक उसे उठाकर अस्पताल के अंदर दाखिल किया गया और उपचार किया जा रहा था, तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं गोली मारने के बाद दलाल हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हालत में अस्पताल में काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे। युवक एंबुलेंस चलवाने का काम करता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग